कोंडागांव: जिला मितानिन संघ का दो सूत्री मांगों को लेकर DNK ग्राउंड में धरना प्रदर्शन जारी
कोंडागांव नगर के dnk ग्राउंड में जिला मितानिन संघ के द्वारा दो सूत्री मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।इस बारे में जिला मितानिन संघ के जिला अध्यक्ष पीलाराम पांडे ने 9 मार्च को जानकारी देते हुए बताया दो सूत्री मांगों को लेकर जिले भर के 2337 मितानिनों के द्वारा सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।