कोंडागांव: पलारी तालाब में श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के 50 वर्षीय व्यक्ति की मिली लाश, कोंडागांव कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत पलारी तालाब में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश पाई गई है।जिसकी पहचान श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड निवासी 50 वर्षीय कानू विश्वास पिता जतिंद्रनाथ विश्वास के रूप में की गई है। कोतवाली पुलिस ने पलारी तालाब के पानी में डूबे शव को बाहर निकाला तथा कानू विश्वास की पानी में डूबे होने की पुष्टि की।वहीं पुलिस की मामले में जांच जारी है।