कोंडागांव: कोंडागांव थाने में आया बलात्कार का झूठा भय दिखाकर फिरौती वसूल करने का मामला, मामले में एक महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
कोंडागांव पुलिस द्वारा शनिवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर एक बड़े मामले का खुलासा किया गया है। एसडीओपी निमीतेश सिंह परिहार ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया कि एक प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया की उनपर बलात्कार का झूठा आरोप लगा कर पैसे की मांग की जा रही है। इस मामले पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 1 महिला सहित 5आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।