दमोह: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संगठित अपराध में फरार फहीम पठान गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद
Damoh, Damoh | Apr 2, 2026 दमोह कोतवाली पुलिस ने संगठित अपराध के मामले में फरार आरोपी फहीम पिता पप्पू पठान निवासी कसाई मंडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में 1 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। आरोपी थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 858/25 में घटना के बाद से फरार था। तलाशी में 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद किया।