बाह: मनोना गांव में बातचीत के बहाने बुलाकर वृद्ध पर लाठी-सरियों से किया हमला, गंभीर घायल
पिनाहट थाना क्षेत्र के मनोना गांव में बुधवार सुबह 8 बजे 60 वर्षीय वृद्ध मेहताब सिंह उर्फ कल्लू पर कुछ लोगों ने बातचीत के बहाने बुलाकर लाठी, डंडों और सरियों से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने रास्ते में घेरकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल अवस्था में वृद्ध किसी तरह थाने पहुंचा और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस