कोटवा: कोटवा पुलिस 122 लीटर चुलाई शराब व बाइक के साथ छह तस्करो को गिरफ्तार कर शुक्रवार न्यायिक हिरासत में भेज दी
कोटवा पुलिस 122 लीटर चुलाई शराब व एक बाइक के साथ छह तस्करो को गिरफ्तार कर शुक्रवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करो में बाइक पर 80 लीटर चुलाई शराब के साथ चितहाँ का सुनील महतो व श्रीभगवान कुमार है। जबकि पोखरा बंसवारी से 42 लीटर चुलाई शराब के साथ पोखरा का हरिंदर पटेल,योगिराज पटेल भाग्यनारायन राम व हरिलाल महतो है।