नौगढ़: धनकुवारी में रंगदारी और लूट का आरोप, मुंशी से मारपीट कर नकदी व चेन लूटने की शिकायत, पुलिस ने बताया मामला संदिग्ध
धनकुवारी एक वर्किंग साइट पर रंगदारी और लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित मुंशी प्रदीप कुमार ने पांच लोगों पर रंगदारी मांगने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा पिस्टल सटाकर ₹75 हजार नकदी और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। मारपीट में घायल मुंशी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। आज मंगलवार सुबह 08 बजे सीओ नौगढ़ ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जाँच की बात कही।