दतिया नगर: दतिया: कबाड़ की दुकान में चोरी, ताला तोड़कर चोर नगदी ले उड़ा, सीसीटीवी में कैद
दतिया कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित हरिओम ट्रेडर्स कबाड़ दुकान में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार देर रात एक चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और ऑफिस में रखी नगदी चोरी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी दुकान संचालक हरिओम शर्मा को उस समय लगी जब वह सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की आशंक