पूर्वी चंपारण जिले में 90 चोरी की बाइक को पकड़ा गया है। पुलिस के द्वारा अभियान चला कर उक्त कार्रवाई की गई है। मोतिहारी एसपी ने बताया कि अभियान के तहत अप्रैल महीने में 90 चोरी की बाइक को बरामद किया गया है साथ ही 91 चोरो को जेल भेजा गया है मोतिहारी जिले भर में बाइक चोरी में 45% की गिरावट हुई है उक्त जानकारी शनिवार की रात्रि 9:44 बजे मिली।