पीपलदा: इटावा क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 6 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Sep 28, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि आज दोपहर को 2 बजे थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर विकास,नरेंद्र,जगदीश सत्यनारायण,ललित चतर्भुज को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी।