पीपलदा: इटावा खातोली मार्ग पर स्टेट हाइवे पर कम्बाइन मशीन पलटी, बड़ा हादसा टला, चालक ने कूदकर बचाई जान
Pipalda, Kota | Sep 26, 2024 जिले के इटावा खातोली मार्ग स्टेट हाइवे 70 पर आज दोपहर 3 बजे के आसपास फसल काटने की मशीन सड़क के किनारे खड्डे में गिरने से पलट गयी गनीमत यह रही कि चालक व उसके सहयोगी ने कूद कर जान बचायी। इटावा से खातोली मार्ग पर रजोपा के पास यह हादसा हुआ।जिस समय यह हादसा हुआ आगे पीछे कोई वाहन नही था नही यो बड़ा हादसा घटित हो सकता था।क्रेन से इस कम्बाइन मशीन को सीधा किया गया।