पीपलदा: अयाना कस्बे में देर रात लुहावद मार्ग पर एक मकान में घुसा कोबरा सांप, स्नेक केचर टाइगर ने किया रेस्क्यू
Pipalda, Kota | Sep 28, 2024 जिले के अयाना क़स्बे में देर रात को लुहावद रोड़ पर एक मकान में कोबरा सांप घुसने से हड़कंप मच गया। और परिवार के लोग दहशत में सड़क पर निकल आये। बाद में इटावा से पँहुचे स्नेक केचर टाइगर ने उसका रेस्कयू किया। बताया जाता है कि अयाना क़स्बे में घर मे ब्लेक कोबरा नागिन घर मे घुस आने से परिवार के लोग भय से घर से बाहर निकल आये।