पीपलदा: इटावा कस्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने एक शख्स को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Sep 26, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने क़स्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को आज दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि आज क़स्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर हेमराज पुत्र हीरालाल कोली निवासी वार्ड नंबर 10 इटावा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी।