सूरतगढ़: गेहूं खरीद की नई प्रणाली का विरोध, अनाज मंडी में पसरा सन्नाटा, गेट बंद कर व्यापारियों और किसानों ने जताया रोष
सूरतगढ़ की नई अनाज मंडी में गुरुवार को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद में स्लॉट और बायोमेट्रिक प्रणाली के विरोध में मंडी के सभी गेट बंद रहे और जिंसों की बोली नहीं हुई। किसानों व व्यापारियों ने धरना देकर पुरानी प्रक्रिया से गेहूं खरीद शुरू करने की मांग की और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने दोपहर के समय बताया कि प्रक्रिया को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा।