हायाघाट: APM थाना स्थित युवक की हत्या पर गरमाई राजनीति, मनोज भारती बोले— “यह कानून व्यवस्था की भी हत्या”
दरभंगा में युवक मोहम्मद फैज अहमद की हत्या के बाद सियासत तेज हो गई है। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था की भी हत्या है और दोषियों पर अब तक कड़ी कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की विफलता को दर्शाता है।