कोचस: नौवा गांव के पास तेज आंधी-पानी से 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन हुई क्षतिग्रस्त, कई क्षेत्रों में बिजली हुई बाधित
Kochas, Rohtas | Apr 30, 2026 तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और टहनियां टूटकर गिर गईं, जिससे बिजली व्यवस्था पर असर पड़ा। खासकर 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के तीन टावर (संख्या 97, 98 और 99) क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण कोचस ग्रिड से जुड़े कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू