दतिया नगर: पीतांबरा पीठ मंदिर में मिर्ची हवन पर स्पष्टीकरण, प्रबंधन ने ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की अपील की
श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में रविवार 5 बजे मंदिर प्रबंधन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान पीठ के आचार्य पंडित विष्णु कांत मुड़िया ने 24 अप्रैल को एक तथाकथित “श्रीमंदिर एप” के माध्यम से कराए गए मिर्ची हवन को लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। आचार्य विष्णु कांत मुड़िया ने स्पष्ट किया कि पीतांबरा पीठ मंदिर में किसी भी प्रकार का “मिर्ची हवन” न