दुमका: रामनगर मुहल्ले के एक मकान के अंदर पेट्रोल छिड़ककर एक दम्पति सहित तीन लोगों को जिंदा जलाने का किया गया प्रयास
Dumka, Dumka | Apr 13, 2024 दुमका शहर के मोरटंगा के रामनगर मुहल्ले के एक मकान के अंदर पेट्रोल छिड़ककर एक दम्पति सहित तीन लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।दो युवक रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए। शुक्रवार को दम्पति वीरेन्द्र यादव एवं पत्नी कल्पना देवी मुफस्सिल थाना पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी।घटना 11 अप्रैल देर रात में घटित हुई थी।