भोरे: भोरे अंचल कार्यालय में CO की हड़ताल खत्म होने से कार्यों के निष्पादन की जगी उम्मीद, राजस्व कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर
भोरे अंचल कार्यालय में अब कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी ऐसा जनता उम्मीद लगाए बैठी है। सीओ के हड़ताल से लौटने के बाद क्रमबद्ध तरीके से कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। परंतु अभी भी राजस्व कर्मचारी हड़ताल से वापस नहीं लौटे हैं ।ऐसे में दाखिल खारिज समेत कई कार्य अभी भी पेंडिंग पड़े हुए हैं। हालांकि विकल्प के रूप में दूसरे कर्मी राजस्व का काम कर रहे है।