ऊंचाहार: इमिलिहा का पुरवा ऊँचाहार देहात गाँव में साले ने बहनोई को पीटा, मामला दर्ज
ऊँचाहार क्षेत्र के इमिलिहा का पुरवा ऊँचाहार देहात गाँव निवासी रामजियावन ने बताया कि उसका साला मोहल्ले में ही रहता है, जो अनायास ही गाली गलौज कर रहा था, जब उसने विरोध जाहिर किया तो आरोप है कि साले ने लाठी से उस पर हमला कर दिया।रविवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।इस सम्बंध में कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि, राजाराम के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।