बरौर के पंचायत घर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे श्री बजरंग दिव्यागजन हितार्थ कल्याण समिति की ओर से निशुल्क होम्योपैथिक जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। डॉ अक्षय कुमार तिवारी, डॉ नम्रता शुक्ला ने लोगो का उपचार कर उनको दवा दी। शिविर में करीब 85 मरीजों का उपचार किया गया।