जहाज़पुर: जहाजपुर में नवाचारों के लिए चर्चा में रहा भाजपा प्रशिक्षण शिविर
जहाजपुर में नवाचारों से चर्चा में रहा भाजपा प्रशिक्षण शिविर जहाजपुर में भाजपा जिला संगठन द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर नवाचारों और अनुशासन के साथ आज सोमवार दोपहर करीब 4 बजे संपन्न हुआ। शिविर में प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था, कुल्हड़ में चाय, ऑनलाइन क्विज और स्वयं बर्तन धोने जैसी व्यवस्थाएं आकर्षण का केंद्र रहीं।