धौलपुर: 29 साल बाद धौलपुर की आंखें फिर हुईं नम, एक ही दिन उठीं छह अर्थियां
कुछ हादसे केवल परिवारों को ही नहीं, बल्कि पूरे शहर को गम में डुबो देते हैं। बुधवार को धौलपुर ने ऐसा ही दिल दहला देने वाला मंजर देखा। दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत के बाद शहर के तीन अलग-अलग स्थानों से एक ही दिन छह अर्थियां उठीं। जब ये अंतिम यात्राएं चंबल नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम पहुंचीं तो माहौल पूरी तरह शोक में डूब गया। परिजनों की चीख-पुकार और