तारानगर: तारानगर की निजी शिक्षण संस्थान में श्याम सुंदर सोमानी ने पिता-पत्नी की स्मृति में वाटर कूलर भेंट किया, उद्घाटन जांगिड़ ने किया
तारानगर के श्याम सुंदर सोमानी ने अपने पिता स्वर्गीय जीवनलाल सोमानी व धर्मपत्नी स्वर्गीय दुर्गा देवी सोमानी की पुण्य स्मृति मे कस्बे के निजी शिक्षण संस्थान में एक वाटर कूलर भेंट किया, जिसका पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने फीता काटकर उद्धघाटन किया। शिक्षण संस्थान के संचालक कृष्ण कुमार कस्वां व स्टाफ सदस्यों ने सोमानी परिवार का आभार जताया।