#उन्नाव पहाड़ी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के बाद अब उन्नाव में लोन नदी का बढ़ा जलस्तर, बीघापुर तहसील क्षेत्र में पाटन पुरवा मार्ग पर मंडरा रहा बाढ़ का साया।
बैजुआमऊ गांव के पास नदी के तेज बहाव के कारण सड़क के एक हिस्से में कटान हो गया है, जिससे मार्ग पर आवागमन के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए सड़क पर आवागमन बंद करा दिया है।