सिकंदराराऊ: गिरधरपुर से विवाहिता लापता, पति ने थाने में कराई गुमशुदगी दर्ज
गिरधरपुर निवासी हरि ओम गुजरात में नौकरी करता है। 27 मई की शाम उसकी पत्नी घर से अचानक लापता हो गई परिजनों के द्वारा उसे सभी परिचितों के यहां खोज लिया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुजरात से लौटे पति हरिओम के द्वारा हसायन थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए तलाश करने की गुहार लगाई है।