हुज़ूर: बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने फिर की कार्रवाई, बाउंड्री वॉल सहित कई निर्माण हटाए
Huzur, Bhopal | Apr 13, 2026 भोपाल के बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने फिर से कार्रवाई की, बाउंड्री वॉल सहित कई पक्के निर्माण को हटाया गया। आपको बता दें कि टीटी नगर एसडीएम की टीम सेवनिया और गौरा गांव पहुंची। यहां पर बड़ा तालाब के दायरे में ही बाउंड्रीवॉल समेत कई पक्के निर्माण थे। जिन्हें जेसीबी की मदद से हटा दिया गया।