गोहद: हाथी गड्डा के पास मामूली बात पर युवक ने की मारपीट, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज की
Gohad, Bhind | May 25, 2026 भिंड के सिटी कोतवाली थाना इलाके के हाथी गड्डा के पास मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवक ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत आज सोमवार के रोज दोपहर 12:00 बजे पीड़ित युवक ने सिटी कोतवाली थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है