अमीर बनने के लिए मजदूरी छोड़ी, नशा तस्करी में उतरा; गुजरात से गि#रफ्तार। जालोर पुलिस की एएनटीएफ टीम ने 6 राज्यों में वांटेड नशा तस्कर कमलेश को गुजरात से गि#रफ्तार किया।
आरोपी पहले मजदूरी करता था, लेकिन ज्यादा कमाई के लालच में मध्यप्रदेश के तस्करों के संपर्क में आकर स्मैक और एमडी की तस्करी शुरू कर दी। करीब तीन साल पहले जालोर कोतवाली पुलिस ने उसे स्मैक के साथ पकड़ा था, जेल से बाहर आने के बाद भी उसने तस्करी जारी रखी। पुलिस ने उसके कर्नाटक में छिपे होने की झूठी सूचना फैलाई, जिसके बाद आरोपी ठिकाना बदलकर गुजरात पहुंचा और दोस्त के घर रुक गया। गुजरात से दोस्त की कार में दिल्ली जाते समय एएनटीएफ ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
Jalor, Jalor | Oct 2, 2026