अकलतरा: नरियरा गांव में 13 अप्रैल से लापता लिपिक की तालाब में मिली लाश, पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का होगा खुलासा
दरअसल, 13 अप्रेल को नरियरा गांव के रामकुमार निर्मलकर, घर में नहाने जाने की बात बोलकर निकले थे, बहुत देर घर वापस नहीं आने पर परिजन ने खोजबीन की तो तालाब के पास रामकुमार निर्मलकर की साइकिल, चप्पल और घर से लाए कपड़े मिले थे। पुलिस ने मामले में गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने तालाब में जाल फैलाकर तलाश की थी।