बक्सर: अहिरौली बांध के पास वाहन चेकिंग में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Apr 12, 2026 बक्सर में पुलिस को वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता शनिवार को मिली है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अहिरौली बांध के पास एक स्कार्पियो सवार युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी में स्कार्पियो से एक देसी तमंचा और 07 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार, कारतूस और स्कार्पियो को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।