हज़ारीबाग: कुरकुरे के पैकेट में बैलून निकलने से दो साल के मासूम की मौत
हजारीबाग जिले के बरकट्ठा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कुरकुरे के पैकेट के साथ निकला बैलून निगलने से दो वर्षीय मासूम शिवम कुमार की मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब पांच बजे बरकट्ठाडीह के साहू टोला की बताई जा रही है। परिजन बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।