बड़हिया: समाहरणालय में पंचायत सरकार भवन से संबंधित जिला स्तरीय अनुसंधान समिति की हुई बैठक
सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार के अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण से संबंधित जिला स्तरीय अनुसंधान समिति के बैठक हुई. अपराह्न 4:55 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गई. बैठक में बड़हिया प्रखंड के खुटहा पश्चिमी तथा सूरजगढा के टोरलपुर में उपलब्ध भूमि को स्वीकृति प्रदान किया गया.