सिकंदराराऊ: सिकन्द्राराऊ पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को राठी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 01 तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।