पामगढ़: मुरलीडीह गांव के खेत में लगे सबमर्सिबल पंप की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुलमुला थाना में मामला दर्ज
जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के मुरलीडीह गांव के खेत में लगे सबमर्सिबल पंप की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने सबमर्सिबल पंप की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रकाश यादव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने खेत में सबमर्सिबल पंप लगाया था।