नवादा: शराब के नशे में अकबरपुर बाजार में हंगामा कर रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Nawada, Nawada | Apr 4, 2024 नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीकर अकबरपुर बाजार में हंगामा कर रहा था। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।