बेरो: बुदकू टोली में पशुपालन विभाग ने बैल और बकरी का वितरण किया, ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
Bero, Ranchi | May 18, 2026 घाघरा पंचायत के बुदकू टोली में पशुपालन विभाग द्वारा 4 जोड़ा बैल एवं 11 लाभुकों के बीच 10-10 बकरियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सुश्री बिनीता कच्छप, BHO डॉ राकेश रंजन एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पशुपालन को ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का बेहतर माध्यम बताया।