कोरबा: कलेक्टर ने कहा, अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का है पर्याप्त स्टॉक
Korba, Korba | May 15, 2026 जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। खाद्य विभाग के अनुसार जिले में 5,876 एलपीजी सिलेंडरों का बैलेंस स्टॉक मौजूद है। वहीं जिले के 104 पेट्रोल पंपों पर 913 केएल पेट्रोल और 1057 केएल डीजल उपलब्