किरनापुर: बिनौरा में विधायक राजकुमार कर्राहे ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
ग्राम पंचायत बिनौरा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक राजकुमार कर्राहे शनिवार लगभग दोपहर 2 बजे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की सुविधा एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने इस नई सौगात पर विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान वि