महोबा: कमालपुरा में मासूम से छेड़खानी का आरोप, कार्रवाई न होने पर परिवार ने एसपी से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Apr 16, 2026 12 वर्षीय मासूम से छेड़खानी का मामला सामने आया है। परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि तालाब पास बकरी चरा रही उनकी पुत्री के साथ गांव के ही युवक ने गंदी नियत से छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर आरोपी अब पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित का आरोप है कि थाने में सुनवाई न होने के कारण आरोपी के हौसले बुलंद है।