बुरहानपुर जिले में निर्वाचन आयोग द्वारा वितरण किए गए एसआइआर के फार्म भरने के लिए वार्डस्तर पर शिविर लगाए जा रहे है। शनिवार को खानका वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सैयद इशाक अली द्वारा चमनशाह की दरगाह के पास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने पहुंचकर अपने एसआइआर के फार्म भरवाए जा रहे हैं।