टिकारी: उच्च माध्यमिक विद्यालय बाला बीघा में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक, विधायक ने छात्रों को किया पुरस्कृत
Tikari, Gaya | Apr 11, 2026 टिकारी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाला बिगहा में शनिवार दोपहर प्रबंधकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी ने बैठक में भाग लिया और विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अन्य जरूरी बातों पर शिक्षकों के साथ परिचर्चा की। मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विधायक द्वारा पुरस्कृत किया गया।