बागपत: डौला में किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक, समाधान के लिए 2 जुलाई से कलेक्ट्रेट पर होगा अनिश्चितकालीन धरना
Baghpat, Bagpat | Jun 21, 2026 रविवार की दोपहर तीन बजे डौला में किसान मजदूर संगठन के ग्राम अध्यक्ष अमित ठाकुर के आवास पर संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई गई।किसानश मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए किसानों और मजदूरों को एकजुट होना होगा।