ग्वालियर गिर्द: 1 जुलाई बुधवार को ग्वालियर के कई इलाकों में 4 से 9 घंटे तक बिजली कटौती, सुबह 4 बजे से दोपहर तक प्रभावित रहेगी सप्लाई
ग्वालियर में बुधवार 1 जुलाई को सुबह 4 बजे से शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अति आवश्यक निर्माण और संधारण कार्य के चलते अलग-अलग फीडरों पर सुबह 4 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चरणबद्ध बिजली कटौती की जाएगी। इसकी जानकारी विद्युत विभाग द्वारा मंगलवार रात करीब 10 बजे जारी की गई।