गोविंदगढ़: पहाड़ पर भारी ब्लास्टिंग से ललावंडी में पत्थरों की बारिश, कई घरों में गिरे मोटे पत्थर, ग्रामीणों में आक्रोश
रामगढ़ क्षेत्र के ललावंडी गांव में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पहाड़ पर की गई भारी ब्लास्टिंग के बाद गांव में पत्थरों की बारिश होने से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों के अनुसार ब्लास्टिंग इतनी तेज थी कि बड़े-बड़े पत्थर गांव की आबादी वाले क्षेत्र तक आ गिरे। गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।