गया टाउन सीडी ब्लॉक: मुहर्रम पर गया में हाई अलर्ट: 469 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गया डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने प्रेक्षागृह में सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर गुरुवार की दोपहर 1 बजे आवश्यक निर्देश दिए।