गुन्नौर: गांव देऊपुरा के समीप सड़क हादसे में घायल युवक की मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देऊपुरा निवासी विकास पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार रात करीब 8 बजे गांव के समीप सड़क किनारे खड़ा था। तभी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बुधवार रात करीब 10 बजे मेरठ के मेडिकल कॉलेज में विकास की मौत हो गई।