बीरपुर: थाना कांड संख्या 168/25 के एससी/एसटी मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेजा गया
वीरपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 168/25 के तहत एससी/एसटी अधिनियम से संबंधित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त सारौंजा निवासी हरि साह के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अभियुक्त को हिरासत में लिया।