बीकानेर: पीबीएम प्रसूता मामले पर कांग्रेस का धरना चौथे दिन भी जारी, ग्रह शांति यज्ञ कर प्रसूताओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। ‘पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’ के तहत चल रहे धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ग्रह शांति यज्ञ एवं सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। धरना स्थल पर नेताओं ने प्रसूताओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अस्पताल प