शाहबाद: खत्ता जमाल ख़ां से किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्ता जमाल खां से एक किशोर के लापता होने के मामले में पिता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता दिनेश राजपूत पुत्र राजेश्वर के अनुसार 27 दिसम्बर की रात करीब 9 बजे उसका 13 वर्षीय पुत्र अतुल घर से बिना बताये कहीं चला गया।